नवगछिया। Teachers Day 2021: पटना सचिवालय में मध्य विद्यालय मदरौनी की शिक्षिका नम्रता मिश्रा को राजकीय शिक्षक सम्मान से शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। कोरोना काल में अंग्रेजी की शिक्षिका ने आनलाइन माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने में बेहतर काम किया। नम्रता को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव संजय कुमार ने सम्मानित किया। उनको अंग वस्त्र, 15 हजार रुपये का चेक, प्रशस्तिपत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया।

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा प्रखंड के मध्य विद्यालय मदरौनी के शिक्षिका नम्रता मिश्रा का राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन किया गया था। इस संबंध में नम्रता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड काल में आन लाइन क्लास लेती थी। आनलाइन क्लास को शिक्षा विभाग द्वारा नोटिस लिया गया। उसके बाद शिक्षा विभाग के द्वारा मुझे पटना बुलाया गया। वर्ग आठ के लिए पटना में आनलाइन क्लास के लिए रिकार्डिंग की जाती थी। रिर्काडिंग को मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय वर्ग आठ के लिए प्रसारण किया जाता था।

यह प्रसारण एक माह तक चला था। बिहार में अंग्रेजी की शिक्षा कमजोरी रही हैं। छात्र अंग्रेजी में काफी कमजोर होते हैं। इसलिए छात्रों को पढ़ाने के दौरान नई नई तकनीक का इजाद करती थी। ताकि अंग्रेजी भाषा छात्र छात्राओं को अच्छे से समझ में आ जाए। वर्ग वन व टू के इंगलिश किताब में मैने कटेंट डवलेपम कर रही हूं।

नम्रता का पैतृक गांव खगड़िया जिला के कन्हैयाचक हैं।

नम्रता खगड़िया जिला के परवत्ता थाना के कन्हैयाचक निवासी जयंत मिश्रा की पुत्री हैं। मां मीना कुमारी केंद्रीय विद्यालय कटिहार में शिक्षिका थी। वह सेवानिवृत हो चुकी हैं। पति तिलकामांझी भागलपुर निवासी रक्षित सिंह हैं। पति के साथ रहकर मध्य विद्यालय मदरौनी में पढ़ाने का कार्य कर रही हैं। नम्रता की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रय विद्यालय जमालपुर में एक से लेकर पांच तक हुई।

बीपी नगर केंद्रीय विद्यालय कहलगांव में मैट्रीक की परीक्षा 62 प्रतिशत से पास किया। इंटर बीबीनगर केंद्रीय विद्यालय कहलगांव से प्रथम श्रेणी से पास किया। इंटर में प्रतिशत 60 प्रतिशत था, स्नातक टीएनबी कॉलेज भागलपुर से किया। विषय इंग्लिश था। स्नातक में 63 प्रतिशत अंक था। एमए ओल्ड पीजी डिपार्टमेंट तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से किया। एम उन्होंने 57 प्रतिशत के साथ पास किया। बीएड एसएम कॉलेज भागलपुर से किया। बीएड में 83 प्रतिशत अंक अर्जित किए। टीइटी व एसटीइटी की परीक्षा पास कर वर्ष 2014 से अंग्रेजी विषय की शिक्षिका के रूप में मध्य विद्यालय मदरौनी में योगदान दिया।

नम्रता दो भाई दो बहन हैं

नम्रता दो भाई दो बहन हैं। भाई सत्यवर्त मिश्रा, देववर्त मिश्रा, बहन नीता मिश्रा हैं। भाई सत्यवर्त मिश्रा अमेरिका के कैलिर्फोनिंया में वाल मार्ट कंपनी में सिनियर मनैजर हैं। बहन नीता मिश्रा भी पीसीएस कैलिर्फोनिंया में जांब करती हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *