नवगछिया। नवगछिया की बेटी अभिलाषा कुमारी राज्य स्तर पर जिले का नाम रौशन करने जा रही हैं। वे 14 अक्टूबर को पटना के ज्ञान भवन, गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय खेल सम्मान समारोह में सम्मानित की जाएंगी। इस समारोह का आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है।

अभिलाषा कुमारी नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ की एक उत्कृष्ट महिला खिलाड़ी हैं। वे महदतपुर गांव निवासी केदार सिंह और अंजली कुमारी की पुत्री हैं। अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बल पर उन्होंने न केवल जिले, बल्कि पूरे बिहार राज्य को गौरवान्वित किया है।

गौरतलब है कि अभिलाषा ने 26 से 29 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ (महाराष्ट्र) में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार राज्य टीम की सदस्य के रूप में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में अभिलाषा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बिहार टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। उनके खेल कौशल और समर्पण ने बिहार के साथ-साथ नवगछिया पुलिस जिला का भी मान बढ़ाया है।

राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने कहा कि अभिलाषा की यह उपलब्धि नवगछिया के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि “अभिलाषा ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनका सम्मान न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है। यह उपलब्धि नवगछिया की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।” समारोह में राज्यभर से विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *