cricket

नवगछिया। ।खेल विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अंडर 19 बालिका क्रिकेट चयन कैंप का आयोजन 30अक्टूबर को पटना में किया गया। नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी नवगछिया की बालिका खिलाड़ी कहकशां प्रवीण का चयन बिहार राज्य क्रिकेट (अंडर 19) टीम में किया गया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि कहकशां परवीन मध्य विधालय अमानत टोला अरजपुर में पढ़ती है और कोच घनश्याम प्रसाद के देखरेख में क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

बिहार टीम में चयन होने पर कोच घनश्याम प्रसाद, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, बाल कृष्णपंसारी, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, अनुराग साह एवं खेल प्रेमियों आदि ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *