नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा दौनिया टोला निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी कविता देवी ने ससुर, जेठ और गोतनी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप कगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। घायल महिला ने बताया कि शाम में आंगन में मैं खाना बना रही थी कि ससुर और भैंसुर ने इसका विरोध किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 206
नहीं मानने पर मुझे और मेरी बेटी पर लाठी डंडे से प्रहार किया। मैं इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल गई। इसी दौरान घर में रखा ₹पांच हजार रुपये चोरी कर ली। ससुर, जेठ और गोतनी ने कुदाल से मेरे ऊपर प्रहार किया और मैं गंभीर रूप से घायल हो गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
