नवगछिया : इस्माइलपुर के मक्का व्यापारी दिवाकर कुमार ने डीआईजी विवेकानंद को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि 22 मई को इस्माइलपुर के पिंकू कुमार के यहां मक्का तौलवा रहा था। तभी सौरभ कुमार, बाबू साहब, मिथुन कुमार, महेश राय, राजा कुमार और एसपी राय ने मुझे गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

मायागंज अस्पताल में इलाज के बाद पटना रेफर किया गया। जब इलाज करा कर घर लौटा तो आरोरी केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस की. उदासीनता के कारण वे खुलेआम घूम रहे हैं। इसकी शिकायत नवगछिया एसपी से भी की थी। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *