खरीक : खरीक में उस्मानपुर पंचायत केअठनियां और खैरपुर पंचायत के लोदीपुर गांव में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कोरोना पॉजिटिव गांव लोदीपुर और नवादा सील

खरीक प्रखंड के खैरपुर पंचायत के लोदीपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से कोरोना पॉजिटिव मरीज का घर लोदीपुर वार्ड नंबर 10 को संकेंद्रण केंद्र मानते हुए नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कोरोना पॉजिटिव मरीज के संकेंद्रण केंद्र घर से 3 किलोमीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जॉन मानते हुए लोदीपुर और नवादा को पूर्णरूपेण बांस बल्ले की बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है.

पांच जगहों पर किया गया बैरिकेडिंग

कोरोना पॉजिटिव मरीज का गांव लोदीपुर के आस-पास की बस्ती नवादा में कुल 5 जगहों पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मंगलवार को बांस बल्ले से बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही और आम लोगों के पैदल चलने पर पूर्णरूपेण रोक लगा दी है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए लोदीपुर और नवादा में पांच जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है.जिन जगहों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है उनमें नवादा हाट,लोदीपुर दुर्गा स्थान,मध्य विद्यालय फरीदपुर के पास सड़क, गंगा बांध लोदीपुर के पास की सड़क और टावर के नजदीक सड़कों को पूर्णरूपेण बस बल्ले लगाकर सील कर दिया गया है ताकि लोग पैदल भी सड़कों पर भ्रमण नहीं कर सके. एसडीओ मुकेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव मरीज के गांव में किसी भी बाहरी लोगों के आवागमन और गांव से बाहर जाने पर पूर्ण रोक लगाते हुए आदेश दिया है कि कंटेनमेंट जोन में वाहन प्रवेश पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित रहेगा.जिस वाहन चालक को एसडीओ द्वारा जारी पास होगा केवल उसी वाहन को प्रवेश की अनुमति होगी.बिना पास प्राप्त व्यक्ति के घूमने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

कंटेनमेंट जॉन में आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

कंटेनमेंट जोन में आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 11 लोगों का सैंपलिंग कराने का दिया आदेश

अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ने लोदीपुर के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए उसके परिवार के 11 लोगों का सैंपलिंग कराने का आदेश सोमवार को दिया है./मंगलवार की शाम तक लोदीपुर कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये एक भी लोगों का नमूना जांच नहीं हो सका. लोदीपुर कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए चिन्हित किए गए 11 लोगों में से एक भी संदिग्ध का नमूना जांच मंगलवार की शाम तक नहीं हो सका.

क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी

इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार ने कहा कि हम लोग पूरी तैयारी में थे. स्वास्थ्य टीम सैंपलिंग के लिए तैयार थी लेकिन वाहन नहीं आने के कारण कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 11 संदिग्ध लोगों का नमूना जांच नहीं हो सका और इस संदर्भ में कुछ ऊपर से कुछ भी निर्देश नहीं मिला है.

घर-घर सर्वे का काम शुरू-

कंटेनमेंट जॉन में पड़ने वाले गांव में लोदीपुर नवादा समेत आसपास के आवासीय इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों के संदिग्धों की स्वास्थ्य जांच सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है. स्वास्थ्य सर्वेक्षण टीम में एक स्वास्थ्य कर्मी और एक गैर स्वास्थ्य कर्मी होंगे जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका,सहायिका,आशा और गैरस्वास्थ्य कर्मी में कृषक सलाहकार,विकास मित्र,रोजगार सेवक को शामिल किया गया है.

कंटेनमेंट जॉन में सभी निजी और सार्वजनिक संस्थान रहेंगे बंद

कोरोना पॉजिटिव गांव के कंटेनमेंट जोन यानी 3 किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी निजी और सार्वजनिक संस्थान बंद रहने का आदेश जारी किया गया है.आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा.

क्या कहते हैं पदाधिकारी-

खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज का गांव लोदीपुर के कंटेनमेंट जॉन में पड़ने वाले लोदीपुर और नवादा को पांच जगहों पर सील कर दिया गया है.किसी भी व्यक्ति के कंटेनमेंट जॉन में प्रवेश करने और बाहर जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet