नवगछिया – नवगछिया के धर्मशाला रोड निवासी मुकेश कुमार से साइबर ठगों ने एक पड़ोसी के नाम पर ₹45000 की ठगी कर ली है. इस बाबत मुकेश कुमार ने नवगछिया थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मुकेश का कहना है कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे और दिन के 12:00 बजे 91 55210 828 नंबर से एक कॉल आया. फोन पर उस व्यक्ति ने कहा कि मैं रवि चौधरी बोल रहा हूं रविवार होने के कारण आज बैंक बंद है इसलिए एक बैंक खाते पर ₹55000 भेज दो.

मुकेश का कहना है कि उस व्यक्ति ने व्हाट्सएप्प पर खाता डिटेल भेजा. मुकेश का कहना है कि एक अच्छा पड़ोसी होने के नाते उसने उस खाते पर ₹45000 भेज दिया. लेकिन जब उसने रवि से पैसे की मांग की तो पता चला कि रवि के नाम पर किसी और ने उसके पैसे ठग लिए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *