नवगछिया : नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित भारत स्काउट और गाइड का प्रथम सोपान एवं जिला स्तरीय वर्कशॉप ‘फ्री विइंग मी’ नवगछिया के गोपाल गौशाला में ग्रैंड कैंप फायर के साथ समापन हुआ. इस अवसर पर समापन समारोह और रात्रि कैंप का उद्घाटन नवगछिया के एसपी निधि रानी एवं विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सचिव जगदीश प्रसाद मवंडिया आदि ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.

स्काउट गाइड का जिला स्तरीय वर्कशॉप ‘फ्री विइंग मी’ सम्पन्न

– एक सौ सदस्यों को किया गया सम्मानित

– नवगछिया एसपी ने किया ग्रैंड कैंप का उद्घाटन

इस अवसर पर स्काउट जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद, मोहम्मद पैगाम आलम और विद्यालय के स्काउट शिक्षक विकास पांडेय ने स्काउट और गाइड के झंडे तले देश सेवा अनुशासन देश से भाईचारा के लिए कैडेटों को शपथ दिलवाया. मौके पर करीब सौ स्काउट और गाइड के सदस्यों को स्कार्फ, बैच देकर सम्मानित किया.

नवगछिया के एसपी निधि रानी ने कहा कि इस तरह के कैंप में जुड़कर छात्राओं में आत्म बल बढ़ता है तथा आत्मसम्मान का भी बोध होता है. कार्यक्रम में प्राचार्य राजीव प्रसाद प्रशासक डीपी सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा आदि ने छात्रों को स्काउट से संबंधित जानकारी दी. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *