नवगछिया : प्रखंड के साहू परबत्ता, कदवा और खैरपुर कदवा पंचायत के नवगछिया के पावन स्थल पर अवस्थित अनुराधा विद्या मंदिर विद्यालय में में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दियारा इलाके के किसानों की समस्या का समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भागलपुर नवगछिया सहित कोसी पार कदवा दियारा, खैरपुर कदवा, ढोलबज्जा मेरे घर जैसा है। कोसी पार के तीनों पंचायत की जनता से मेरा गहरा रिश्ता है।
 
आप लोग मुझे भूल भी जाएं तो कोई बात नहीं लेकिन मैं आपको हमेशा याद रखूंगा, क्योंकि आपसे मेरा रिश्ता केवल नेता वाला नहीं का नहीं, बल्कि परिवार जैसा है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, महामंत्री मुकेश राणा, मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार, मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, आमोद सिंह, अरविंद सिंह, सरपंच सुबोध मिश्रा, अशोक जायसवाल, श्रवण दास, अभिषेक कुमार, मंटू यादव, रामोतार मंडल मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *