नवगछिया। नवगछिया के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। 9वीं व 11वीं के छात्रों से बातचीत में एसीएस ने कहा कि पूरा वर्ष बचा हुआ है। हम लोग प्रयासरत हैं कि 9वीं व 10वीं के छात्रों को भी पुस्तक उपलब्ध कराएं। अगर सरकार की तरफ से तैयारी हो गयी तो सभी को पुस्तक देंगे। इसके साथ ही शिक्षकों की अब कहीं पर कमी नहीं है। तीसरे व चौथे चरण में पूरे बिहार में शिक्षकों की कमी नहीं होगी। जल्द ही तीसरे चरण की परीक्षा होगी।
यह बात बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने छात्रों से कही। उन्होंने कहा कि छात्रों को बैग, वॉटर बोतल, जूता-मोजा देकर एक मॉडल छात्र के रूप में स्थापित करने की तैयारी शिक्षा विभाग कर रहा है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो छात्रों को ये सभी व्यवस्थाएं मिलेंगी। एक अभिभावक रामचंद्र पंडित ने कहा कि कक्षा 6 के छात्रों को किताब नहीं मिला है। उन्होंने इसकी जानकारी डीईओ से ली। डीईओ ने कहा कि जिम्मेदार शिक्षकों व विभाग के कर्मियों पर कार्रवाई हो रही है।
अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
गोपालपुर के सैदपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में विद्यालय भवन उपलब्ध कराने को लेकर के ग्रामीणों ने हर्ष जाहिर किया। ग्रामीण नितेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुलाबी सिंह, आस्तिक कुमार, रोशन कुमार, मुरारी सिंह, जयप्रकाश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एसीएस से विद्यालय में भवन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने एक साल के अंदर भवन बनाने का आश्वासन दिया। एमएलसी प्रतिनिधि रोशन कुमार उर्फ रंजन राय व गुलाबी सिंह ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

पांच बजे तक सभी विद्यालय में जमे थे छात्र
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आने के संभावित कार्यक्रम को लेकर संत विनोबा उच्च माध्यमिक विद्यालय, 83 उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलाकुंड, उच्च माध्यमिक विद्यालय व लत्तीपाकर उच्च माध्यमिक विद्यालय में जाना तय हुआ था लेकिन वे सड़क के किनारे कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किये। उनके आने के कार्यक्रम को लेकर यहां पर उनके द्वारा ऐसे विद्यालयों का भी चयन किया गया।
