बिहपुर| रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से आगे सुगवाढाले के पास अप रेलवे ट्रैक पर बुधवार को पुलिस ने 18 वर्षीय युवती की लाश बरामद की है। छींटदार जिंस व टाॅप पहनी हुई थी। उसके सिर में गहरे चोट के निशान मिले हैं। दिन के करीब 3 बजे चरवाहे की नजर पड़ी, तो उसने पुलिस को इसकी खबर दी।
Total Downloads: 171
सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, ओपी प्रभारी पंकज कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार व जीआरपी एसआई आफताब आलम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आधे घंटे तक पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर उलझन में रही।

इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेलवे ट्रैक पर युवती की लाश मिलने की खबर पर आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि युवती कहां की है इसकी शिनाख्त की जा रही है। लाश को देखने से ऐसा लगाता है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके पहनावे से प्रतीत होता है कि किसी मध्यवर्गीय परिवार से होगी।

