नवगछिया : नवगछिया कोर्ट से रहस्यमय तरीके से बिहपुर के जमालदीपुर निवासी राजकिशोर कुमार सिंह लापता हो गये हैं. परिजनों ने रविवार को मामले की लिखित सूचना नवगछिया थाने को दी है. लापता राजकिशोर के भाई गुंजन कुमार ने कहा कि उसके भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 318
17 फरवरी को वह घर से नवगछिया कोर्ट जाने की बात कह कर निकले लेकिन फिर वापस नहीं लौटे. नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
