बिहपुर :  खरीक प्रखंड की भवनपुरा, चोरहर, कालूचक व बिहपुर प्रखंड के हरियो तथा दयालपुर पंचायतों को कोसी के कटाव से निजात दिलाने के लिए जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह एमएलसी संजय सिंह पटना में सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि दोनों प्रखंडों की उक्त पंचायतों के लोग कोसी के कटाव से त्रस्त हैं। इन पंचायत व गांवों में मुख्य रूप से मैरचा, रतनपुरा, चोरहर और कहारपुर के आधे से अधिक घर कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं। अगर कटाव रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो इने गांवों का अस्तित्व मिट जाएगा। मौके पर भागलपुर-बांका एमएलसी विजय सिंह व खरीक प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष विनीत सिंह उर्फ बंटी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *