नारायणपुर : प्रखंड के बलहा गंगा घाट में गंगा स्नान के दौरान महिला की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह दलबल के साथ पहुंच कर शव को थाने लाए। घटना सुबह लगभग पांच बजे की है।

मृतका की पहचान भवानीपुर गांव के परदुमन सिंह की पत्नी लाखो देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि हर रोज वह गंगा स्नान करने जाती थी। उसी दौरान पैर फिसलने से डूब गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा फिर दाहसंस्कार किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन के लिखित शिकायत पर यूडी केस दर्ज होगा। सीओ अजय सरकार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से जांच कर नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *