विजय घाट पुल के उत्तरी छोर के समीप कोसी नदी किनारे शनिवार की सुबह एक महिला की अर्धनग्न शव मिला। प्रतापनगर कदवा के कुछ युवक रोज की तरह फोरलेन सड़क पर दौड़ लगाने के बाद पुल के पास व्यायाम कर रहे थे। इसी बीच एक युवक की नजर शव नदी किनारे महिला के शव पर पड़ी। युवकों ने इसकी सूचना नदी थाना प्रभारी मकबूल अहमद और ग्रामीणों को दी। कुछ देर बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की। महिला छींट की साड़ी और कथई रंग की ब्लाउज पहनी हुई है।

कमर के ऊपर कपड़े नहीं थे। उसकी ठुड्डी पर जख्म के निशान थे जिससे खून का रिसाव हो रहा था। पूरा चेहरा, बाल और शरीर के अन्य हिस्से बालू सने थे। मुंह के अंदर भी बालू चला गया था। ग्रामीणों के साथ पुलिस को भी आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबा कर हत्या की गयी है। शव देखने से प्रतीत होता है कि जिस जगह पर महिला की लाश मिली है वहीं पर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने अपराधियों के साथ काफी संघर्ष भी किया है।

थानाध्यक्ष ने कहा-पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मामले का खुलासा

नदी थाना प्रभारी मकबूल अहमद का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी ने रात में हीं महिला की हत्या कर शव को छिपाने के लिए कोसी नदी में फेंक दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। शव के शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क करने के अलावा शव की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद थाने में सुरक्षित रखा गया है।

महिला की टुड्‌ढी पर हैं गहरे जख्म के निशान

धोबिनिया की महिला की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

नवगछिया| थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में धर्मवीर यादव की पत्नी गुड़िया देवी की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लेकिन नामजद आरोपी धर्मवीर के चचेरे भतीजों विकास यादव, मृत्युंजय यादव और मिथुन यादव का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें कि साढ़े तीन बीघा जमीन के विवाद में गुरुवार की रात विकास यादव, मृत्युंजय यादव और मिथुन यादव ने बुलाकर पहले झगड़ा किया फिर गोली कर उसकी हत्या कर दी थी। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *