नवगछिया । कोसी नदी के जलस्तर में उफान होने से कदवा दियारा पंचायत के ठाकुरजी कचहरी टोला में कटाव काफी तेज हो गया है। यहां कटाव के मुहाने पर दर्जनों घर हैं। वहीं गांव के बाद लोगों की उपजाऊ जमीन लगातार कटकर कोसी नदी में समा रही है।
ग्रामीणों ने फ्लड फाइटिंग विभाग पर लापारवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 15 दिनों से बचाव कार्य बंद है। सूचना देने पर आते हैं और सौ पचास बोरी मिट्टी डालकर चले जाते हैं। जिससे कुछ नहीं होता है।
वहीं गांव के पूरब कटाव स्थल पर बंबू रोल का भी काम बंद रहने से कटाव तेजी से हो रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के कनीय अभियंता रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को कटाव स्थल का जायजा लिया है। गांव के बाहर खेत की तरफ कटाव हो रहा था। शुक्रवार को स्थल पर जाकर बचाव कार्य कराया जायेगा।


