नवगछिया | नवगछिया मदहदपुर गांव में दिनेश सिंह के घर पर बांका जिला के धरौया थाना क्षेत्र के भतवाचक निवासी महिला दो बच्चों की मां सोनी कुमारी अपने परिवार वालों के साथ धरने पर बैठ गयी है सोनी कुमारी और उसके परिवारवालों को धरने पर बैठा देख लड़के वाले अपने घर में ताला लगा कर भाग गए हैं

ग्रामीण सोनी का कहना है कि मदहदपुर निवासी दिनेश सिंह के पुत्र रविकांत ने उसके साथ शादी कर ली और उसे अपने ननिहाल में छोड़ कर भाग गया जब उसको को उपाय नहीं सूझा तो वह लड़के के घर पर चली आयी

लड़की की मां सीता देवी, भागलपुर जिला के सनोखर थाना के गुलालीचक निवासी ब्रह्मदेव मंडल, पीरपैंती मानिकपुर निवासी गुंजन महतो भी धरना पर बैठी सोनी देवी के साथ थी सोनी ने बताया कि पहली शादी के बाद उसका पति के साथ विक्षेद हो गया पहली शादी में उसे 2 बच्चे भी हैं सोनी ने बताया कि वह बेंगलुरु में अपनी बहन के यहां रहती थी तो पास में ही रविकांत रहता था वह मिस्त्री का काम करता था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *