नवगछिया : कोसी नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि के साथ जगह जगह कटाव आरंभ हो गया है. नदी के जल स्तर में वृद्धि के साथ खरीक प्रखंड के लोकमानपुर से सिहकुंड के बीच भीषण कटाव जारी है. इसके अलावा कदवा के बड़ी टोला एवं रामनगर बिंदटोली के भी पास भीषण कटाव हो रहा है.

कोसी नदी के हो रहे कटाव का जदयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने ग्रामीणों की सूचना पर स्थल पर जाकर देखा. जिलाध्यक्ष ने कटाव की स्थिति का अवलोकन करने के बाद कहा कि नदी उक्त सभी स्थानों पर कटाव कर रही है. कटाव के कारण स्थिति काफी भयावह बनी हुई है. इन स्थानों पर तत्काल कटाव निरोधी कार्य होने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि नदी के द्वारा हो रहे कटाव के बारे में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया गया है साथ ही उक्त कटाव स्थल पर जल्द से जल्द कटाव निरोधी कार्य आरंभ हो इसकी मांग की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *