नारायणपुर बस स्टैंड से मधुरापुर बाजार जाने वाली 10 नंबर सड़क किनारे अवैध तरीके से संचालित मां क्लीनिक पर बुधवार को पीएचसी प्रभारी डॉ. बिनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने छापेमारी की। टीम में डॉ. दीपक कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान, अनिमेष झा शामिल थे। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देश पर मां क्लीनिक की जांच की गई।

जांच में पाया गया कि क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन चलाया जा रहा था। जब टीम क्लीनिक के ऑपरेशन थिएटर में गई तो टेबल पर एक मरीज हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए लेटा था। ऑपरेशन की तैयारी अकुशल डॉक्टर कर रहे थे। टीम को देख वह भाग गया। इसके अलावा दो व्यक्ति हर्निया का ऑपरेशन कराने के बाद टेबल पर लेटे थे।

उन्होंने बताया कि क्लिनिक में न डॉक्टर थे न ही नर्स संचालक आनंद सिंह से सारी जानकारी ली गई हैं। उन्होंने जो कागजात दिखाया उससे पता चला कि क्लीनिक  पंजीकृत नहीं है। क्लीनिक में ऑपरेशन का पांच हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक लिया जाता था। जिसका कोई बिल भी संचालक नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि सीएस कार्यालय से निर्देश मिलने पर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। क्लीनिक को सील किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *