झंडापुर ओपी पुलिस ने मंगलवार को मड़वा गांव के पास एनएच किनारे खड़े तेल टैंकरों से तेल चोरी करते सोहेल उद्दिन को गिरफ्तार किया है, जो खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की गई एक हजार लीटर डीजल, ढाई सौ लीटर केरोसिन, चार ड्रम, दो गैस कटर बरामद किया है।

पुलिस की पूछताछ में इसने मड़वा निवासी गुड्डू चौधरी, डब्लू राय सहित तीन-चार लोगों के नामों का भी खुलासा किया है, जो चोरी छिपे इस तेल चोरी के कारोबार से जुड़े हुए हैं। तेल चोर करने के बाद चोरी के तेलों को ये कारोबारी ब्लैक में बेचते हैं। पुलिस इनका भी पता लगा भी लगा रही है। उधर, बताया जाता है कि इस धंधे में तेल टैंकरों की ड्राइवरों की भी मिलीभगत होती है।

पुलिस इन सब मामलों की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि तेल चोरी की सूचना किसी ने पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर सिंह चौहान झंडापुर पुलिस के साथ एनएच किनारे खड़े तेल टैंकरों के पा धावा बोल दिया, जहां से पुलिस को उक्त कामयाबी मिली। ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज की गई है। इसमें गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ओपी प्रभारी ने कहा कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *