प्रखंड के बगड़ी गांव में शुक्रवार को चूल्हे की चिंगारी से अरुण यादव के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के घरों को अपने चपेट में ले लिया और 6 घर जलकर खाक हो गए। इनमें अरुण यादव, लुचो यादव, लोधो यादव, संतोष यादव, अजय यादव व विनय यादव के घर शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया इस घटना में उन्हें हजारों की क्षति हुई है।

पीड़ितों ने बताया कि घर में रखे, कपड़े, अनाज, बर्तन सभी खाक हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों ने सामान की चिंता छोड़ किसी तरह अपनी जान बचाना ही मुनासिब समझा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पंसस नीरज कुमार पहुंचे और इसकी जानकारी अफसरों को दी। जिसपर बीडीओ सुधीर कुमार, सीओ विनय शंकर पांडा व थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सीओ ने बताया कि इस क्षति का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। पीड़ित परिवारों अफसरों से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी सीओ से मुआवजे के लिए गुहार लगाई। आशियाना जलने के बाद इस ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए हैं। वहीं पीड़ित परिवारों की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *