बिहपुर। सोनवर्षा से बीरबन्ना जाने वाली 14 नंबर सड़क पर एक गैस गोदाम के पास एक किसी वाहन के धक्के से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना बिहपुर पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने घायल वृद्ध को इलाज के लिये बिहपुर पीएचसी भेजा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
वहीं वृद्ध की जेब से मिले घरवाले के मोबाइल नंबर पर बात करने पर घायल की पहचान असम के सोनितपुर जिले के चामधारा निवासी विष्णु थौटल के रुप में की गई। पीएचसी से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिये मायागंज रेफर कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

