खरीक | रविवार को कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित खरीक-बिहपुर रेलवे स्टेशन के बीच 14 नंबर गुमटी के समीप टाटा लिंक अप ट्रेन के एक बोगी के चक्के से अचानक धुआं निकलने लगा। उसपर नजर पड़ते ही गेटमैन ने घटना की जानकारी खरीक रेलवे स्टेशन मास्टर को दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
इसके बाद तत्काल ट्रेन को रोकवाया गया, जिसके बाद चक्के की मरम्मत की गई। बताया गया कि चक्के का ब्रेक सू खराब होने से धुआं निकलने लगा। गेटमैन की पहल से बड़ा हादसा टल गया।

मरम्मत के बाद ट्रेन को 15 मिनट बाद गेट मैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन पर सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

