नवगछिया : दुर्गापूजा के अष्टमी पर्व पर जहां लायन सदस्य मेला का आनंद ले रहे थे वही उनके दिल में बाढ़पीड़ितों का दर्द भी था। फिर क्या था जैसे ही दर्द ने पुनः एहसास कराया तो लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाऊन बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु राहत सामग्री का वितरण करने को तैयार हुआ। इस सेवा कार्य हेतु लक्ष्मीपुर, भिट्ठा के दियारा क्षेत्र में पीड़ितों के बीच सामग्री वितरित करने का मन बनाया गया तद्पश्चात बाढ़ पीड़ितों के लिए चूड़ा, चीनी और बिस्कुट के 600 पैकेट तैयार कर गांव के सरपंच/मुखिया को सुपुर्द किया गया।

जिससे कि गांव के एक-एक जरूरतमंद को यह सामग्री वितरित कर सहायता दी जा सके। इस सेवा कार्य मे डिस्टिक जॉन चेयरपर्सन लायन पवन सर्राफ,समाज सेवी लायन अजय रूंगटा, लायन प्रवीण भगत, लायन मनोज सर्राफ, सचिव लायन सुभाष चन्द्र वर्मा, लायन अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी सहित लायन्स परिवार के हर सदस्य की भूमिका अहम रही। क्लब पीड़ित मानव की सेवा हेतु हमेशा ततपर था और रहेगा। यह विश्वास अधिकारियों द्वारा दिलाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *