खरीक : थाना क्षेत्र के एक से एक युवती का अपहरण होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर अपहृता के भाई ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें थाना क्षेत्र के ही खरीक बाजार निवासी निशांत कुमार, प्रशांत कुमार, शैलेश दास, चंपा देवी समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर बहला-फुसलाकर कर युवती का अपहरण करने का आरोप लगाया है ।

एससी-एसटी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

खरीक : सोमवार की देर शाम लंबे समय से फरार चल रहे एससी-एसटी मामले के नामजद आरोपी थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा निवासी अरविंद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *