खरीक। कोसी पार भवनपुरा पंचायत के मैरचा में एवं लोकमानपुर में कटाव की रफ्तार में कोई कमी नहीं आ रही है। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। मैरचा में लोगों द्वारा घर तोड़ कर सुरक्षित जगह पर जाने का सिलसिला जारी है। कटाव की रफ्तार काफी उग्र रहने के कारण गांव का अस्तित्व ही समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है।

वहीं लोकमानपुर के बालू टोला के समीप भी काफी तेज गति से कटाव हो रहा है। जिसमें लोगों की जमीन कटकर नदी में समा रहा है। कटाव गांव की ओर बढ़ रहा है। गांव की महिलाएं कोसी मैया से पूजा-अर्चना कर दया की भीख मांग रही हैं। वहीं चोरहर की भी स्थिति भयावह बनी हुई है।

बिहपुर। प्रखंड के हरिओ पंचायत के गांव कहारपुर में गुरुवार को कोसी का कटाव थोड़ा धीमा हुआ है। लेकिन गांव के लोगों का पलायन करने का सिलसिला जारी है। अब तो लोगों को कटाव के साथ-साथ बाढ़ भी परेशान कर रहा है। गांव के सुरक्षित जगहों पर लोग जहां सामान वगैरह रख रहे थे। वह जगह अब बाढ़ की चपेट में आ गया है। इस कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कोसी कटाव के मुहाने पर जो भी लोग हैं। वे अपने घरों को तोड़कर कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। लोग भयभीत व परेशान हैं।

ग्रामीण युवक ही एक दूसरे के मददगार बन रहे हैं। कटाव से विस्थापित लोगों को प्रशासन द्बारा कोई सहयता नहीं मिल रही है। जिस कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। जिन लोगों के घर कोसी में समा गये। वे लोग धूप व बारिश में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। अब लोगों ने प्रशासन से मदद की उम्मीद भी छोड़ दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *