नारायणपुर। मधुरापुर बाजार व बलहा में दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव के अंतिम दिन दोपहर निशान शोभायात्रा निकाली गयी। संजू लोहिया ने बताया कि यात्रा मधुरापुर बाजार होते हुए काली मंदिर से बलाहा राजपूत टोला हनुमान मंदिर से होकर मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी बलाहा पहुंची।
मौके पर निर्मल जैन, प्रदीप जैन, लड्डू सुल्तानिया, कौशल मिश्रा, प्रो अजीत कुमार पोद्दार, पंकज पोद्दार, सरोज सुल्तानिया, प्रीति जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।


