नवगछिया । रंगरा प्रखंड के सहौरा- मदरौनी चौक एनएच 31 के किनारे स्थित प्रसिद्ध महंत बाबा मंदिर में लगातार 18वें वर्ष से विराट अखंड रामधुन संकीर्तन कलश शोभायात्रा भव्य मेले का समापन वैदिक मंत्रोच्चारण पूजन हवन के बाद किया गया।

शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने महंत बाबा मंदिर से कलश लेकर पंचमुखी मंदिर प्रक्रिमा के बाद स्थानीय तलाब में कलश विसर्जित किया एवं महाप्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात अखंड रामधुन संकीर्तन के साथ भव्य तीन दिवसीय मेला का समापन हो गया।

इस मौके पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव, मेला कमेटी के अध्यक्ष मुक्ति सिंह, मदरौनी मुखिया अजीत कुमार सिंह, शलैद्र सिंह, राजीव सिंह, दिवाकर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *