नवगछिया : नवगछिया की ऐतिहासिक खिरनय नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर प्रशासन स्तर से शुरू की गई नापी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। नदी को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर नवगछिया अंचल स्तर से नापी का कार्य किया जा रहा था। अंचल स्तर से खिरनय नदी की हुई नापी में 40 व्यक्ति जिनके द्वारा खिरनय नदी का अतिक्रमण किया गया है उसे चिन्हित भी कर लिया गया हैं।
Total Downloads: 462
नवगछिया के अंचलाधिकारी विश्वास आनंद ने बताया कि खिरनय नदी के मापी का कार्य पूरा कर लिया गया है।नापी के कार्य में नवगछिया के अमीन के अलावा नारायणपुर के अमीन के साथ नवगछिया के हल्का कर्मचारी मो शाहबुद्दीन को लगाया गया था। नापी में 40 व्यक्ति ऐसे है जिनके द्वारा नदी को अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण करने वाले सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण नगर परिषद क्षेत्र में है इसलिए अतिक्रमण हटाने को लेकर आगे की कार्रवाई नगर परिषद के द्वारा की जाएगी। अंचल स्तर से अबतक जो भी कार्य किए गए हैं उसे नगर परिषद को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मालूम हो कि नवगछिया की खिरनय नदी का बृहत पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया गया हैं और गंदे पानी व कूड़ा डंपिंग किए जाने से नदी के स्तित्व पर संकट बना हुआ है।

