नवगछिया : पंचायती राज विभाग मंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल एवं नवगछिया का जायजा लेंगे। इसके बाद बिहपुर स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेंगे। मंत्री के आवागमन को लेकर प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा को लेकर तैयारी कर ली गई है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन स्तर से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त कर दिए गए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण

भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बुधवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण अपने कार्यक्रताओं के साथ किया. निरीक्षण के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोविड के लिए आक्सीजन के साथ साथ , महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था है. अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल के साथ-साथ, शुद्ध भोजन की भी व्यवस्था कर दी गई है.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत दो विधानसभा क्षेत्र है. बहुत बड़ी आबादी वाले इस अनुमंडलीय अस्पताल की स्थिति 10 दिन पूर्व बेहद चिंताजनक थी. हालांकि इसमें भी भी सुधार की जरूरत है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर आवश्यक सुविधा मुहैया करवाने के लिए वे संबंधित विभाग के मंत्री से मिलेंगे. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वरुण कुमार, जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, आई टी सेल जिला संयोजक सुबोध कुमार भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *