img 20220215 wa0009 1024x768 jpg 80

नवगछिया। तीन वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आंतकियों के कायराना हमले में शहीद हुए वीर सपूतो को सोमवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के खिलाड़ियों ने याद किया। इस मौके पर राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने केंडिल जलाकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

श्रध्दांजलि देने वालो में भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित कुमार, अविनाश कुमार, आशीष उर्फ सन्नी कुमार, गुलशन कुमार, पुष्कर कुमार, सूरज कुमार, घनश्याम कुमार, बिट्टू कुमार व आदित्य राज कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *