खरीक : गंगा किनारे स्थित खैरपुर गांव में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें कुल 12 लोगों के फूस के घर जलकर राख हो गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर जिला पार्षद पीयूष कुमारी पति विजय कुमार मंडल के साथ मौके पर पहुंची, जहां मौके से घटना की जानकारी खरीक सीओ निशांत कुमार को दी। इस दौरान चापाकल और बोरिंग की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच सूचना के करीब दो घंटे विलंब से दमकल की टीम पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पूर्व भीषण अग्निकांड में घर में रखे अनाज, फर्नीचर, बर्तन समेत अन्य समान भी पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गए। जबकि, चार बकरियों की झुलसने से मौत हो गई।

इस अगलगी में कुशो यादव, अशोक यादव बाल्मीकि यादव बीरबल यादव, गुड्डू यादव, विभाष यादव, पारो यादव, शंभु यादव, रजनीश शर्मा, पिंटु यादव, अभय यादव समेत 12 लोगों के घर जलने की बात सामने आई है। वहीं, जिला पार्षद ने सीओ को बताया कि पीड़ित परिवार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

इधर, सीओ निशांत कुमार ने बताया सभी पीड़ित परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही इस अगलगी में हुए क्षति का भी आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद किया जाएगा और उचित दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *