नवगछिया – रंगरा में हुए शेखा हत्याकांड में घटना से संदर्भित विभिन्न तरह के साक्ष्यों को संकलन करने पुलिस स्तर से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया. जानकारी के अनुसार खोजी कुत्ता घटना स्थल से 100 मीटर के दायरे में ही इर्द गिर्द ही मंडराता रहा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
जानकारी मिली है कि पुलिस को इस कांड में कई तरह के महत्वपूर्ण सुराग मिला है. पुलिस शेखा के कथित प्रेमी की भी तलाश कर रही है. मालूम हो चार दिनों से लापता शेखा का क्षत विक्षत शव मकई खेत से बरामद किया गया था. मालूम हो कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति इस्माइलपुर लक्ष्मीपुर निवासी गोपाल मंडल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

