नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नवगछिया बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। विभिन्न दिशाओं से आये लोगों ने बाजार में छठ पूजा का सामान खरीदा।
छठ पर्व के लिए सूप 220 रुपया जोड़े में बिका। सूप की खरीदारी के दौरान लोगों को इतना महंगा सूप खरीदने में काफी परेशानी हुई। वहीं बाजार में कद्दू 20 रुपये में एक बिक रहा था।


