परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पर आठ हथियारबंद बदमाशों ने मेहरमा गोड्डा निवासी अजीत कुमार की स्कॉर्पियो लूट ली। इस बाबत पीड़ित ने शनिवार की शाम प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 28 जनवरी को वह अपने स्कॉर्पियो से चालक मिथिलेश ठाकुर के साथ घर से पूर्णिया के गुलाबबाग के लिए निकला था।
Total Downloads: 377

12 बजे रात में जब विक्रमशिला सेतु के 15 नम्बर पाया के पास जाम में फंस गया। मेरी गाड़ी के पीछे भी एक कार थी, जिसमे आठ युवक सवार थे। उसमें से चार बदमाश उतरकर मेरी गाड़ी के पीछे चले गए।

दो बदमाशों में एक चालक के पास और दूसरा मेरे पास आया और चालक से पानी मांगने लगा। इसी दौरान दोनों बदमाशों ने चालक का गेट जबरन खोलकर गाड़ी में घुस गया। एक चालक की सीट पर बैठ गया और अन्य हम दोनों को पिछली सीट के पीछे धकेलकर वहीं बैठ गया। बदमाशों ने गाड़ी लूटने के बाद नवगछिया की ओर चले गये।
इसी दौरान मोबाइल, चेन, अंगूठी, 25 सौ रुपये, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, चालक का मोबाइल भी लूट लिया। बदमाशों ने चालक मिथिलेश ठाकुर का लाइसेंस भी छीन लिया। बाद में उनलोगों में मेरा और चालक का हाथ-पैर बांध कर मधेपुरा के लालगंज में झाड़ी में छुपा दिया। दोनों ने किसी तरह हाथ-पांव खोलकर भागकर आया और गाड़ी में लगी जीपीएस से गाड़ी के लोकेशन को देखा। परन्तु गाड़ी नहीं मिली।

