बिहपुर। रविवार को बिहपुर प्रखंड में अगले बरस तू जल्दी आना की कामना के साथ भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को स्थापित किए गए बप्पा की सभी प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन हो गया। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने बप्पा से समस्त जगत के कल्याण व निरोग जीवन हेतू कोरोना संकट से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गयी।
बिहपुर बाजार में स्थापित प्रतिमा विसर्जन में नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, मन कुमार, रवि राहुल कुमार, अविनाश कुमार, सन्नी कुमार, सूरज कुमार, गुलशन कुमार, अमित कुमार, घनश्याम कुमार, आदित्य राज आदि समेत अन्य कई खिलाड़ी शामिल हुए।



