नवगछिया :बरौनी-कटिहार रेलखंड पर रविवार को सेमापुर और काढ़ागोला तथा कुर्सेला और बखरी के बीच अंडरपास बनने के कारण छह घंटों का मेगाब्लॉक लिया गया। इस दौरान सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक ट्रेनों का परिचालन नहीं हुआ। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। .

जानकारी के अभाव में स्टेशन पर पहुंचे यात्री भीषण गर्मी में परेशान रहे। वहीं कुछ यात्री दूसरे साधन से गंतव्य स्थान पर गये। मेगा ब्लॉक के कारण टाटा लिंक एक्सप्रेस को कटिहार की जगह बिहपुर से ही लौटा दी गयी।

अप अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे, जबकि डाउन अवध असम एक्सप्रेस छह घंटे विलम्ब से चली। रेलखंड पर गरीब नवाज एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, नाहरलागुन एक्सप्रेस को नवगछिया के बजाये सहरसा होकर परिचालन कराया गया। स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि अगले रविवार को भी इस रेलखंड पर मेगा ब्लॉक रहेगा। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *