नवगछिया। गरैया गांव में शुक्रवार को एक महिला ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जूली देवी (30) के रूप में हुई है, जो इसी गांव के निवासी कुंदन यादव की पत्नी थीं। कुंदन यादव बाइपास थाने में पुलिस वाहन चालक के रूप में कार्यरत बताए जाते हैं।
Total Downloads: 187
घटना के समय जूली घर में अकेली थीं, जबकि उनके तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिलीं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दे दी है।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है।
