गोपालपुर| थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव निवासी 23 वर्षीय फंटूस कुमार की गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक फंटूस अपने पिता बूटन मंडल के साथ दियारा से खेत से वापस लौटने के क्रम में तेज धूप के कारण गर्मी से परेशान होकर गंगा नदी में स्नान करने चला गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
उस दौरान वह तेज धार में चला गया। जिसमें वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को निकालकर गोपालपुर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। सरपंच घनश्याम पासवान व उप मुखिया अनंत यादव ने सीओ से पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि देने की मांग की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

