नारायणपुर । शुक्रवार को रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद प्रखंड के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व मेला में खूब रौनक रही। यहां आयोजित दंगल प्रतियोगिता में महिला व पुरुष पहलवानों का जलवा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मेला कमेटी के अध्यक्ष रणविजय यादव व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव ने संयुक्त रूप से किया।
Total Downloads: 78
दंगल में बनारस के अरविंद यादव पहले, मेरठ के आशीष दूसरे व नवगछिया के मेहो अली तीसरे स्थान पर रहे। नेपाल के नाथो थापा, बनारस के आलोक, पूर्णिया के अबरार, मेरठ के बलराम पहलवान समेत महिला पहलवानों में पटना की नूतन यादव, गोरखपुर की निक्की, साक्षी व बेगूसराय की सलीका व पूजा ने अपने दमखम व प्रतिभा से मौजूद दर्शकों की खूब ताली व वाहवाही लूटी।
शमसेर खगड़िया, कुल्लू पहलवान भोपाल, देवानंद पहलवान मउ, राजू व नौशाद पहलवान समस्तीपुर, महिला पहलवान मनीषा नेपाल व मिक्की बेगूसराय आदि ने भी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रेफरी की भूमिका में गुलशन यादव, महेंद्र यादव थे।

