नवगछिया | भारतीय जनता पार्टी नवगछिया की सांगठनिक बैठक भाजपा कार्यालय में सोमवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अभय वर्मन मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद कुमार मंडल ने की।
Total Downloads: 165
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ता गांवों में घूम-घूमकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देंगे। इसके लिए 19 टीम बनाई गई है जो सभी पंचायतों के गांव में जाकर इस अधिनियम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देंगे। इसके लिए नुक्कड़ सभा भी करेंगे। वहीं इसके समर्थन में मंगलवार को दिन के एक बजे सोनवर्षा से रैली निकाली जाएगी। प्रत्येक गांव में इस अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा अपने सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भी करेगी।

जिला प्रभारी अभय वर्मन ने कहा कि यह कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक समाज जो प्रताड़ित हैं। उनमें हिंदू, सिख, बौद्ध पारसी जैन एवं ईसाई समुदाय के प्रताड़ित भाइयों को भाइयों को नागरिकता देती है। भारत के मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। इस अधिनियम से उनकी नागरिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, भोला कुमार, अरविंद चौधरी, महंत नवल किशोर दास, इंदु भूषण झा, मनोज पांडे, गौरव सिंह, वरुण सिंह, अखिलेश मंडल, संजीव सिंह, प्रभु चौधरी, पवन यादव, विजय यादव, नरेश साह, पूनम चौरसिया, मुकेश राणा, कौशल जैसवाल, श्रीकिशोर झा, सत्य प्रकाश झा, सज्जन भारद्वाज आदि मौजूद थे।

