बिहपुर : झंडापुर थानाक्षेत्र के एक गांव से महिला का अपहरण कर लिया गया। महिला के पति ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें नीतीश कुमार निवासी करामा, थाना पुरैनी, जिला मधेपुरा को नामजद किया है।

अपहरण करने का मामला 15 अप्रैल का बताया जा रहा है। झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बिहपुर में नाबालिग छात्रा का अपहरण

बिहपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव से शनिवार को विद्यालय से घर जाने के दौरान बलाहा गांव के बगीचा एनएच-31 के पास से जबरन गाड़ी में नाबालिग को ले गये। नाबालिग के पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *