नारायणपुर | 14 अप्रैल की शाम एक युवक द्वारा हाथ में देसी कट्टा लहराते सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के मामले में झंडापुर थाना पुलिस ने उक्त युवक की पहचान कर उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक झंडापुर नवटोलिया निवासी राजा कुमार है। राजा की निशानदेही पर उसके घर से लोड देसी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद हुआ।

