बिहपुर | स्टेशन के गोलंबर चौक पर गुटखा खाने के लिए पैसा नहीं देने पर एक किशोर ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले को लेकर घायल किशोर के बड़े भाई श्रवण कुमार ने जीआरपी थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Total Downloads: 176
प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार की देर शाम मेरा भाई बिहपुर स्टेशन गोलंबर चौक पर खड़ा था। इतने में आरोपी किशोर आया और मेरे भाई से गुटखा खाने के लिए पैसा मांगने लगा।

विरोध करने पर आरोपी किशोर ने मेरे भाई के पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह घायल होकर वहीं पर गिर गया। घटना की जानकारी पर स्थानीय दुकानदारों ने उसे इलाज के लिए बिहपुर के निजी क्लीनिक लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

