भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां टीएनबी कॉलेज के एक गेस्ट फैकल्टी शिक्षक का शव संदिग्ध हालत में उनके किराए के कमरे से बरामद हुआ है।

मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के 24 परगना स्थित मोहल्ले का है। मृतक शिक्षक की पहचान पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र निवासी दिनेश मंडल के पुत्र राकेश कुमार (36) के रूप में हुई है।

2 दिन से थे लापता

बताया जा रहा है कि राकेश कुमार पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजनों ने कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।

बाइक मिलने के बाद कमरे तक पहुंचे परिजन

खोजबीन के दौरान परिजनों को परवती इलाके में उनकी बाइक मिली। इसके बाद वे लोग उनके किराए के कमरे तक पहुंचे। कमरे में जब उन्होंने तलाश की तो बेड के नीचे राकेश कुमार का शव पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बारिश के कारण रुके थे कमरे में

मृतक के चचेरे भाई गोल्डन मंजेश के अनुसार, राकेश कुमार आमतौर पर खरीक से ही आना-जाना करते थे, लेकिन शुक्रवार को बारिश के कारण वे परवती स्थित किराए के कमरे में ही रुक गए थे। इसके बाद से ही उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

परिवार में मचा कोहराम

राकेश कुमार की चार साल की एक बेटी है और उनकी शादी भागलपुर सिटी में हुई थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *