नवगछिया : प्रखंड अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसको लेकर अमरपुर गांव निवासी अजीत कुमार अमर पिता कृष्णानंद चौधरी ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 163
आवेदन में कहा, शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मेरे घर में नाले का पानी फेंकने और गाली-गलौज करने पर जब मैंने मना किया तब बालमुकुंद चौधरी, प्रीतम कुमार उर्फ अमित चौधरी समेत तीन लोगों ने मेरे परिवार के ऊपर हमला कर दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
