नवगछिया : गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर राजेंद्र कॉलोनी में डॉ प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर विज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया। विज्ञान सप्ताह 25 जुलाई से नियमित चलकर दो अगस्त को संपन्न हुआ।
Total Downloads: 92
समापन कार्यक्रम में तुलसीपुर सरस्वती शिशु मंदिर के संरक्षक शिव निवास स्थानीय विद्यालय के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रधानाचार्य लालबाबू राय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। विज्ञान की आचार्य स्मृति कुमारी ने कहा कि छात्रों को शिशु वर्ग से ही विज्ञान की प्रायोगिक शिक्षा जरूरी है।
आचार्य चंद्रकांत झा ने अपनी सभ्यता संस्कृति के आरंभ से ही विज्ञान को सर्वोपरि माना। बहन देवांशी ने कार्यक्रम का संचालन बड़े ही व्यवस्थित रूप से किया। आचार्य शिव शंकर ने बताया कि विज्ञान का मूल स्रोत बच्चों का खेल है। खेल-खेल में बच्चों में वैज्ञानिकता का विकास होता है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि श्रीनिवास ने भी संबोधित किया।

