गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में छठ पर्व को लेकर के विभिन्न गंगा घाटों सहित अन्य तालाबों व पोखर में छठ पर्व को ले नाविक एवं गोताखोरों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
गोपालपुर के सीओ ने बताया कि गोपालपुर के जहाज घाट तिनटंगा करारी, बुद्धूचक सरस्वती स्थान घाट सिमर घाट, करारी दर्शन घाट, करारी बिंद टोली घाट, कमलाकुंड घाट एवं शहीदपुर घाट पर नाविक एवं गोताखोरों को मंगलवार से शनिवार तक के लिए तैनात किया गया है। इस्माइलपुर में भी छह स्थानों पर नाविक एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

