नवगछिया: भागलपुर के एडीएम राजेश झा राजा ने बुधवार को रंगरा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और अंचलकर्मियों के साथ बैठक कर काम काज की समीक्षा की.
एडीएम ने अंचकाधिकारी समेत सभी कर्मियों को बाढ़ व कोरोना के कारण प्रभावित हुए लगान वसूली कार्य मे तेजी लाने और भूमि विवाद के मामलों का जल्द से जल्द निपटान करने का निर्देश दिया

साथ ही अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल खारिज के मामलों का भी जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. एडीएम ने सभी कार्यों को ऑनलाइन अपडेट करने का भी निर्देश दिया है. मौके पर अंचकाधिकारी आशीष कुमार मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

