बिहपुर थाना क्षेत्र के कोरचक्का गांव के समीप एनएच-31 पर मंगलवार दोपहर गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। घटना के समय दोनों खगड़िया से अपने घर तिनटंगा जा रहे थे। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान की और परिजनों को सूचना दी।

घटना के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। बाइक सवार पिता-पुत्र के पास से आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया गया। दोनों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी निवासी किसान अरविंद कुमार दास (55) एवं उनका पुत्र भृगुनन्दन कुमार (28) के रूप में हुई।

पुलिस ने किसान की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकरी दी। इसके बाद किसान की पत्नी संजो देवी, ममेरा भाई नीरज कुमार समेत अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये एवं दहाड़ मारकर रोने लगे। पत्नी संजो देवी ने बताया कि पति खगड़िया जिला के मड़ैया थाना क्षेत्र के कोलबरा से अपने घर तिनटंगा लौट रहे थे। कोलबरा में खेती का काम करते थे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu